गाजीपुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से जा टकराई और फिर पलट गई. घटना में बस सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- झूठ बोलती है योगी सरकार! UP में कानून व्यवस्था फेल, एक और युवती के साथ गैंगरेप, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस ?

बता दें कि घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर उस वक्त घटी, जब एक बस नेपाल के काठमांडू से लेकर महाराष्ट्र के जलगांव वापस जा रही थी. इसी दौरान एक वाहन को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया और बस सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में बस में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- नशा बना ‘नाश’! नगर पालिका इंटर कॉलेज के सामने मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी खाकी

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने 2 मृतक महिलाओं की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50) और सरस्वती देवी (70) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.