कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित नेशनल हाई वे 56 पर अर्टिका कार व बाइक से हुयी जोरदार टक्कर में जहां बाइक सवार एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं दूसरे का इलाज जारी है।
बाइक सवार 2 लोग घायल
बताते चलें कि बदलापुर नगर पंचायत के चंदन शहीद मार्ग स्थित सरोखनपुर गांव के सौरभ गौतम18वर्षपुत्र पप्पूगौतम अपने पड़ोसी त्रिदेव 20वर्ष पुत्र मदनगौतम के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से सिंगरामऊ की तरफ जा रहे थे।बाइक ज्योंही सुल्तानपुर मार्ग स्थित फत्तूपुर गांव पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आरही अर्टिका से टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गये।
READ MORE: ऐसी क्या मजबूरी थी? ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
छानबीन में जुटी पुलिस
दुर्घटना की जानकारी होते ही बचाव के लिये लोग मौक़े पर पहुंच गये। आनन फानन में लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया दोनों की हालत गंभीर देखते हुये डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफरकर दिया।जहां इलाज केदौरान सौरभ की मौत हो गयी। वहीं मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्य वाही में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

