Business Desk – Share Market Update : हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग दिन आज शुक्रवार 10 अप्रैल को Sensex 77,150 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 500 अंकों (0.66%) की बढ़त हुई है. Nifty भी 160 अंक बढ़कर 23,940 के स्तर पर पहुंच गया है. आज के ट्रेडिंग सत्र के दौरान बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी की हलचल साफ दिख रही है.

एशियाई बाजारों में बढ़त
आज एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 97 अंकों की बढ़त के साथ 5,875 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 1.68% की तेजी दर्ज की गई. जापान का Nikkei इंडेक्स 961 अंक उछलकर 56,856 पर पहुंच गया, जो 1.72% की बढ़त को दर्शाता है. वहीं, हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स 167 अंक चढ़कर 25,919 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 0.65% की बढ़त दर्ज की गई.
अमेरिकी बाजारों में बढ़त
9 अप्रैल को अमेरिकी बाज़ारों में बढ़त देखने को मिली. Dow Jones इंडेक्स 276 अंकों की बढ़त के साथ 48,186 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 0.58% की तेजी दर्ज की गई. Nasdaq इंडेक्स 187 अंक चढ़कर 22,822 पर पहुँच गया, जो 0.83% की बढ़त को दर्शाता है. वहीं, S&P 500 इंडेक्स 42 अंकों की तेज़ी के साथ 6,825 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 0.62% की बढ़त दर्ज की गई.
कल, Sensex 931 अंक गिरकर 76,632 पर बंद हुआ
कल, 9 अप्रैल को शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली. Sensex 931 अंक (1.20%) गिरकर 76,632 के स्तर पर बंद हुआ. Nifty भी 222 अंक (0.93%) गिरकर 23,775 पर आ गया. ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जबकि मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी आई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

