दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने सैनिक फार्म इलाके में बुलडोजर चलाकर करीब 12 एकड़ भूमि पर फैले कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के दौरान लगभग 23 फार्महाउसों पर बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी निर्माण अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में आते थे और लंबे समय से जमीन पर कब्जे में थे। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने हाल के दिनों में राजधानी के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सैनिक फार्म क्षेत्र को भी निशाने पर लिया गया, जहां बड़े पैमाने पर अवैध फार्महाउस बने हुए थे।
क्यों DDA ने चलाया बुलडोजर
डीडीए के अनुसार, यह कार्रवाई उस जमीन पर की गई जो बायोडायवर्सिटी पार्क की सीमा के भीतर आती है और जिस पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था। अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना था। इस अभियान के दौरान करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बने लगभग 23 फार्महाउसों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के लिए मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बताया कि यह अभियान केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में प्राकृतिक हरियाली और पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना भी है।
DDA अधिकारी क्या बोले
यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों के अनुसार, ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान में मैदानगढ़ी गांव क्षेत्र के कई हिस्सों को भी टार्गेट किया गया। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 12 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसमें करीब 23 फार्महाउस बने हुए थे, जिन्हें हटाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान के बाद सरकारी जमीन का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा वापस ले लिया गया है, जो लंबे समय से अतिक्रमण में था। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कहा कि यह कार्रवाई केवल अवैध निर्माण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बायोडायवर्सिटी पार्क क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर प्राकृतिक स्थिति में बहाल करना भी है।
5 बजे पहुंची थी टीम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, डीडीए की टीम सुबह करीब 5 बजे मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दो फार्महाउस के कुछ हिस्सों को तोड़ा गया और इलाके में बनी कुछ झुग्गियों को भी हटाया गया। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि करीब 3 एकड़ जमीन पर बने 7 फार्महाउस को खाली नहीं कराया जा सका, क्योंकि उस जमीन पर दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टे (रोक) लगा रखा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण के मुताबिक, यह कार्रवाई पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने, सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने और तिलपथ वैली बायोडायवर्सिटी पार्क के हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए जरूरी थी।
पश्चिमी एवेन्यू रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने कार्रवाई की प्रक्रिया और समय पर सवाल उठाए हैं। सैनिक फार्म वेस्टर्न एवेन्यू RWA के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि डीडीए यह दावा करता है कि संबंधित जमीन उसके बागवानी विभाग की है, लेकिन इस भूमि से जुड़ा मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि डीडीए के अधिकारी सुबह गुपचुप तरीके से पहुंचे और दो फार्महाउस के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। हरदीप सिंह के अनुसार, जब तक फार्महाउस मालिक कानूनी कार्रवाई या कोर्ट का रुख करने की तैयारी कर पाते, उससे पहले ही डीडीए ने ध्वस्तीकरण कर दिया। उन्होंने इसे “अचानक और एकतरफा कार्रवाई” बताया। दिल्ली विकास प्राधिकरण का कहना है कि यह जमीन बागवानी विभाग की है और क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने तथा बायोडायवर्सिटी पार्क की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

