अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैरी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक चार युवक दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. जैसे ही वे बैरी गांव के पास पहुंचे, अचानक दोनों बाइक आपस में टकरा गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में बाइक चला रहे अंश पटेल (निवासी मैनपुर) और सूरज गोंड़ (निवासी बिसौराकला, मिर्जापुर) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार अनुराग (निवासी रामपुर कला) और श्लोक (निवासी बैरी कला) गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें : सड़क पर जिंदगी का सफर खत्म: बोलेरो और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 दोस्तों की उखड़ी सांसें
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

