वाराणसी। जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

देवर ने भाभी पर किया हमला

यह पूरा मामला जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव का है। जहां, सुजीत पटेल पत्नी पूनम पटेल (32 वर्ष) और भाई अजीत पटेल के साथ रहते है। शनिवार को किसी बात को लेकर पूनम का अपने देवर अजीत के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अजीत ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान होकर घर के दरवाजे पर ही गिर पड़ी।

READ MORE: जिंदा जल गई ‘जिंदगी’: चलती कार बनी आग का गोला, पति के नजरों के सामने जलकर पत्नी ने तोड़ा दम, हादसा जानकर दहल उठेगा दिल

भाभी की तड़प-तड़पकर मौत

आरोपी यही नहीं रूका और कुल्हाड़ी से वार कर अपने भाभी के दाहिने पैर के निचले हिस्से को काट कर अलग कर दिया। जिससे महिला दर्द से कराहने लगी। उसकी आवाज सुनते ही आस-पास के लोग वहां पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औरम महिला को अस्पताल में एडमिट किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

READ MORE: शादी, सुहागरात और अनोखी शर्तः संबंध बनाने के बदले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी बड़ी डिमांड, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा माथा

इस बात से था नाराज

छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी देवर अपने भाभी के बहन से शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन भाभी बाधा बनी थी। इससे देवर काफी नाराज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। इधर, पत्नी की मौत की खबर मिलते ही सुजीत पटेल रोते- बिलखते अचेत हो कर गिर गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।