Gujarat Civic Elections: गुजरात निकाय चुनाव-2026 (Gujarat Nikay Chunav- 2026) की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी की जारी लिस्ट में वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट से अंकिता परमार (BJP Leader Ankita Parmar) उम्मीदवार बनाई गईं हैं। जी हां…भाजपा ने एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाली सोशल मीडिया स्टार अंकिता परमार को चुनावी मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों को अंकिता परमार को उम्मीदवार बनाना पसंद नहीं आ रहा है। इसका कारण है अंकिता परमार का सोशल मीडिया स्टार होना अंकिता पहले भी पंचायत चुनाव जीत चुकी हैं और युवा मोर्चा में सक्रिय हैं। फिर भी पार्टी के अंदर ही इसे लेकर बगावत उभर रहा है।

सोशल मीडिया स्टार अंकिता परमार को टिकट मिलने के बाद पार्टी के अंदर विरोध भी सामने आया है। अंकिता को टिकट मिलते ही पार्टी के अंदर पुरानी और जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। इसी का नतीजा है कि जहां नयना परमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

हालांकि अंकिता परमार के लिए राजनीति कोई नई चीज नहीं है। 5 साल पहले वे तालुका पंचायत की सदस्य चुनी गई थीं और ढाई साल तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली। रायपुर की कलिंगा यूनिवर्सिटी से बी.कॉम करने वाली अंकिता फिलहाल प्रदेश युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनकी रील के साथ-साथ उनकी कार्यशैली की भी चर्चा होती रही है। वे जानती हैं कि आज के दौर में जनता तक पहुंचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म कितना जरूरी है और इसी का फायदा उन्हें इस चुनाव में मिल सकता है।

जन्म वडोदरा में और शादी पोर गांव में

अंकिता का जन्म वडोदरा में हुआ, लेकिन उनकी शादी पोर गांव में हुई। उनके ससुर 45 सालों तक सक्रिय राजनीति में रहे और उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए अंकिता ने इस फील्ड में कदम रखा है। अंकिता का मानना है कि महिलाओं को ‘इंडिपेंडेंट’ यानी आत्मनिर्भर होना चाहिए। वे पीएम मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान की बड़ी फैन हैं और खुद का जिम भी चलाती हैं, जहाँ वे रोज जमकर वर्कआउट करती हैं। वे अक्सर अपने वीडियो के जरिए युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देती हैं, जिससे उनकी एक अलग ही ‘फैन फॉलोइंग’ बन गई है।

15 नगर निगम और 84 नगरपालिकाओं समेत कुल 9992 सीटों पर मतदान

बता दें कि गुजरात की 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 260 तालुका पंचायतों और 34 जिला पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। कुल 9992 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। सभी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए कराए जाएंगे। 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं मतगणना 28 अप्रैल को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस बार चुनाव ओबीसी आरक्षण के नए नियमों के तहत कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m