झारखंड के हजारीबाग इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सरकारी सुरक्षा और ऑडिट व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। किसी फिल्मी थ्रिल्स की तरह 8 साल हुई सरकारी खजाने की चोरी और करोड़पति बने सिपाही की कहानी ने पुलिस के होश उडा दिए हैं. बोकारो के बाद अब हजारीबाग में भी बड़ा स्कैम का खुलासा हुआ है. इसकी पुष्टि हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की है. अवैध निकासी में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के आरोपी और पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन में तैनात सिपाही शंभू कुमार ने साल 2016 से कागजों और ट्रांजैक्शन को लेकर 15 करोड़ की हेरफेर की.

जांच दल द्वारा जिला कोषागार, हजारीबाग में उपलब्ध अभिलेखों एवं विपत्रों की जांच के दौरान यह पाया गया कि Temp. Pay ID बनाकर अवैध रूप से सरकारी राशि की निकासी की गई और इस राशि को अलग-अलग संदिग्ध बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया.जांच के बाद कुल 21 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश संबंधित बैंकों को दिया गया है. 

मामले की शुरुआत जांच में सामने आ चुका है कि कैसे साधारण सिपाही शंभू कुमार ने सिस्टम की नाक के नीचे 28 करोड़ रुपये का ‘ट्रेजरी घोटाला’ कर दिया. लेकिन सोचने की बात तो यह है कि सरकारी तिजोरी से करोड़ों गायब होते रहे और 8 साल तक सिस्टम को भनक तक नहीं लगी.

प्रशासन की ओर से की गई जांच के बाद अब सीआईडी ने हजारीबाग घोटाले की कमान संभाल ली है. उम्मीद की जा रही है कि CID उन चेहरों को भी बेनकाब करेगी जो जो सिस्टम में रहते हुए शंभू कुमार की महा-लूट का सपोर्ट कर रहे थे और करोड़ों की चोरी के मास्टर प्लान में भी शामिल थे.

जांच के क्रम में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस अवैध निकासी में पुलिस विभाग के लेखा शाखा में कार्यरत तीन सिपाही शंभु कुमार, रजनीश सिंह और धीरेन्द्र सिंह की संलिप्तता पाई गई है. गहन पूछताछ के दौरान तीनों कर्मियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 

प्रशासन को जब खबर लगी तो शुक्रवार को हजारीबाग के भवानी चौक (दुपुगढ़ा) स्थित शंभू कुमार के इस घर को भी सील कर दिया। साथ में, सिपाही शंभू कुमार और उनकी पत्नि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सोचने की बात तो यह है कि पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात शंभू कुमार ने चोरी के 8 साल के अंदर ही आलीशान महल कैसे खड़ा कर दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m