मिडिल ईस्ट में सीजफायर के बाद इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता हुई. हालांकि ये वार्ता पूरी तरह से विफल रही. इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला और ईरानी-अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान से निकल गया है. पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने पर डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह भड़क गए हैं. उन्होंने ईरान को फिर से पाषाण युग में भेजने की धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान को पाषाण युग में भेजने वाला एक आर्टिकल भी शेयर किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख काफी सख्त नजर आ रहा है. वो पहले ही कह चुके हैं चाहे डील हो या न हो, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम पहले ही जीत चुके हैं. 

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की बातचीत (US Iran Peace Talks in Pakistan) फेल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या जंग फिर शुरू होने वाली है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने जंग की आहट फिर से तेज कर दी है. पाकिस्तान में शांति वार्ता फेल होने से डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं. उन्होंने ईरान को फिर से पाषाण युग में भेजने की धमकी दी है.

लेक्सिंगटन इंस्टीट्यूट (वर्जीनिया में स्थित एक अमेरिकी रूढ़िवादी थिंक टैंक है, जो मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा प्रौधोगिकी, और सार्वजनिक नीति पर केंद्रित है. 1998 में स्थापित, यह संगठन रक्षा उद्योग से जुड़े होने के लिए जाना जाता है और अमेरिकी सैन्य शक्ति, एयरोस्पेस और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने वाले नीति पत्र जारी करता है) की सुरक्षा विशेषज्ञ रेबेका ग्रांट के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के लिए अब होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल करना बहुत आसान होगा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में लगभग 10 जहाजों की आवाजाही देखी गई है, जिनमें एक रूसी टैंकर भी शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान अड़ियल रुख अपनाता है तो अमेरिकी नौसेना निगरानी बढ़ा देगी. ऐसे में खर्ग आईलैंड या ओमान के पास के संकरे रास्ते से गुजरने के लिए अमेरिकी नौसेना से परमिशन लेनी पड़ेगी.

ट्रंप ने एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए कहा कि वार्ता विफल होने के बाद अब भी अमेरिका के पास ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी करने का ऑप्शन मौजूद है. हालांकि ये न्यूज आर्टिकल वार्ता के नतीजे सामने आने से पहले का है, जिसमें लिखा है कि अगर ईरान इस अंतिम प्रस्ताव को ठुकराता है तो ट्रंप के पास कई विकल्प तैयार हैं. इतना ही नहीं ट्रंप ईरान को स्टोन एज में वापस भेजने की भी धमकी दे चुके हैं. अमेरिका अब वेनेजुएला की तरह ईरान की भी आर्थिक घेराबंदी कर सकतेा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m