पवन राय, मंडला/अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के मंडला में एक कार मौत बनकर दौड़ी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों कार ने भीड़ को रौंद दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रायसेन में बाइक सवार युवक निर्माणाधीन पुलिया से नीचे गिर गया। जिससे लोहे का सरिया युवक के पेट से आर पार निकल गया।
मंडला में स्कॉर्पियों ने रहगीरों को कुचला
मंडला के बस स्टैंड के पीछे स्थित चांदनी पान कॉर्नर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने वहां खड़े युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मौके पर बड़ी संख्या में युवक मौजूद थे, तभी अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भीड़ में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 3 से 4 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: डिंडोरी में बड़ा हादसा: कैप्सूल कंटेनर ने रौंदा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
कार चालक गिरफ्तार
इस बीच राहत की बात ये रही कि मौके पर मौजूद दो पत्रकार इस हादसे में बाल-बाल बच गए। वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रायसेन में मौत की पुलिया
जिले के बेगमगंज के ग्राम बर्री में शनिवार देर रात बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिर गया। जिससे वहां लगा लोहे का सरिया बाइक सवार के पेट के आर पार निकल गया। सरिया मोटा होने की वजह से ग्राइंडर और जेसीबी की मदद से काटकर बमुश्किल पेट से निकाला गया। घायल युवक को शासकीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: देवास में देर रात भीषण हादसा: 2 भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, इधर शहडोल में पिकअप में लगी आग
ठेकेदारों की लापरवाही से हो रहे हादसे
आपको बता दें रायसेन से राहतगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से निर्माणाधीन पुल-पुलियों में आये दिन गंभीर घटनाएं हो रही हैं। निर्माणाधीन पुल-पुलियों में गिरकर वाहन चालकों की मौत हो रही है। सड़क ठेकेदारों की लापरवाही हादसों की वजह लापरवाही बन रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

