कन्नौज. छिबरामऊ कोतवाली के भाऊलपुर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस दुर्घटना में 4 लोग घायल भी हुए हैं. कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से ये हादसा हुआ है. घटना को लेकर अखिलेश यादव ने पोस्ट कर दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें- रीलबाजी के लिए ‘रोलबाजी’! हाइवे पर हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ाते दिखी युवती, जानलेवा स्टंट का VIDEO वायरल
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, यूपी के कन्नौज में एक कोयला लदे ओवरलोडेड और अनियंत्रित ट्रक के एक दुकान पर पलटने से कई लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर घायल होने की दुखद सूचना है. मृतकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि एवं परिजनों के प्रति संवेदना. समाजवादी पार्टी अपने पार्टी कोष से मृतकों को 1-1 लाख रूपये देने की घोषणा करती है और सरकार से मांग है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुआवजा दिया जाए.
इसे भी पढ़ें- UP में कानून है भी या नहीं! अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की तोड़ी मूर्ति, लोगों का फूटा गुस्सा, जांच में जुटी खाकी
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है. बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था. जिस वजह से कोयले से लदी ट्रक उसे बचाने के चक्कर में पलट गई. इसके नीचे आने से 60 वर्षीय कन्हैया, 14 वर्षीय अंशिका की मौत हो गई. कुल 6 लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं. इन्हें सीएम विवेकाधीन कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

