बदायूं. गंगा नदी में नहाने गए 3 दोस्त डूब गए. तीन में से एक बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है. वहीं 2 अब भी लापता हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर लापता दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- UP में योगी’राज’ या ‘गुंडाराज’! दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए बदमाश, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस?
बता दें कि घटना उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा नगला पुख्ता गांव में उस वक्त घटी, जब 3 दोस्त गंगा में नहाने के लिए गए थे. तीनों दोस्त नहाने के दौरान मस्ती करते हुए गहरे पानी में चले गए. इस दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए. वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही तीनों पानी में डूब गए. बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- रीलबाजी के लिए ‘रोलबाजी’! हाइवे पर हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ाते दिखी युवती, जानलेवा स्टंट का VIDEO वायरल
जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान गांव के लोगों ने नदी में कूदकर बच्चों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बच्चे तेज बहाव में बह गए. जिसके बाद गांव के लोगों मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया. इस दौरान गोताखोरों ने अखिलेश (11) की लाश बरामद की. वहीं 2 बच्चे लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

