मथुरा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

इसे भी पढ़ें- UP में योगी’राज’ या ‘गुंडाराज’! दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए बदमाश, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस?

बता दें कि घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर उस वक्त घटी, जब बस यात्रियों को नोएडा से लेकर दरभंगा जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई. घटना होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें- रीलबाजी के लिए ‘रोलबाजी’! हाइवे पर हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ाते दिखी युवती, जानलेवा स्टंट का VIDEO वायरल

वहीं घायलों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई यात्रियों को गंभीर चोटें भी आईं हैं. सभी का इलाज जारी है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के बाद हादसे के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.