CM Yogi Janta Darshan, लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ (CM Yogi Janta Darshan) में आमजन से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनसेवा की प्रतिबद्धता ही सुशासन का आधार है. हर नागरिक की समस्या का समाधान ही प्राथमिकता है. योगी ने समस्या लेकर आए लोगों से कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे.
जनता दर्शन में कैसे जाएं?
जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.
इसे भी पढ़ें : इंक्रीमेंट के नाम पर धोखा : सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में जबरदस्त हंगामा, कर्मचारियों ने जलाई गाड़ियां, भारी सुरक्षाबल तैनात
जनसुनवाई पोर्टल से लें अपडेट
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

