ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता फेल हो चुकी है. बिना समझौते के दोनों देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने वतन वापस आ गये हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में हुए युद्धविराम वार्ता के नाकाम होने के बाद ईरान अमेरिका के साथ बातचीत में लौटता है या नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। फ्लोरिडा से लौटने के बाद मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे परवाह नहीं कि वे वापस आते हैं या नहीं।
अमेरिका और ईरान ने इस्लामाबाद में 21 घंटे चली आमने-सामने की बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त कर दी, जिससे दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम का भविष्य अनिश्चित हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामाबाद में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में हुई युद्धविराम शांति वार्ता के दौरान ईरान ने परमाणु हथियार हासिल करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अब भी परमाणु हथियार चाहते हैं, और उन्होंने पिछली रात यह स्पष्ट कर दिया। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।
अमेरिका और ईरान ने इस्लामाबाद में 21 घंटे चली आमने-सामने की बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त कर दी, जिससे दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम का भविष्य अनिश्चित हो गया है। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने पत्रकारों से कहा था, सीधी सी बात यह है कि हमें उनसे यह स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि वे परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, और न ही ऐसे उपकरण हासिल करने की कोशिश करेंगे जिनसे वे जल्द से जल्द परमाणु हथियार बना सकें।
ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका देश एक संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। वार्ता विफल होने से वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं, जबकि इस बात पर अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू करेगा।
शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, जो भी हो, जीत हमारी है। हो सकता है वे समझौता कर लें, हो सकता है न करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिए से, हमारी जीत है। ये बातें जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में ईरानी टीम के साथ युद्धविराम वार्ता कर रहा था, तब भी ट्रंप ने कहा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

