शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Morning News: भाजपा का सेवा प्रकल्प अभियान आज से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय में शाम 5 बजे से होगा। इस दौरान अनुभवी चिकित्सक कार्यकर्ताओं स्वास्थ्य परामर्श देंग। इस कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा सहायता उपलब्ध करने के उद्देश्य किया जा रहा है।
सीएम डॉ. मोहन के दिन भर के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 पर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचेंगे। जहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सीएम सुबह 11:05 पर इंदौर के लिए रवाना होंगे। महू में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम शामिल होंगे। दोपहर 1:45 पर इंदौर में लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:00 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
भोपाल में आज गूंजेगा संविधान और समता का संदेश
अंबेडकर जयंती पर आज शहर भर में आयोजन होंगे। शहर के बरखेड़ा स्थित अंबेडकर भवन से लेकर कोलार में खास आयोजन होगा। रैली, माल्यार्पण,स्कॉलरशिप वितरण और विशेष व्याख्यान जैसे आयोजन केंद्र में रहेंगे। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर फोकस रहेगा।
बीजेपी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक
आज बीजेपी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शाम 7 बजे से सीएम हाउस में प्रस्तावित है। बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी),नारी शक्ति वंदन अधिनियम,राजनीतिक नियुक्तियों सहित कुछ अन्य मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे। कोर कमेटी में कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने “सेवा प्रकल्प“ का 14 अप्रैल को शाम 5 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा।
महू जाएंगे जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी डॉ. अम्बेडकर जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू जाएंगे। जहां अम्बेडकर नगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे वह डॉ. अम्बेडकर नगर से 11:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे भोपाल के ईदगाह में अम्बेडकर जयंती पर आयोजित मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

