शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई है। प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, सरकार के काम को जमीनी स्तर तक ले जाने पर मंथन किया गया।

मंगलवार की शाम सीएम हाउस में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजिक की गई थी। इस मीटिंग में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सरकार के कामकाज को जमीनी स्तर तक ले जाने पर मंथन किया गया।

ये भी पढ़ें: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुश्किलें! रतलाम में दिए बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत, हलफनामे में FIR छिपाने का आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन के कामकाज की जानकारी सदस्यों को दी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक खत्म होने के बाद बताया कि सत्ता और संगठन के समन्वय को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। आपको बता दें कि यह कोर ग्रुप की पहली बैठक ती। जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी।

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् विवाद में कार्रवाई: फौजिया शेख और रूबीना इकबाल पर केस दर्ज, एमजी रोड थाना पुलिस जांच में जुटी 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m