टीवी पर इन दिनों मुक्काबाज में लीड एक्टर के तौर पर दो पॉपुलर नाम सामने आ रहे हैं. जिसके बाद से कास्टिंग को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. खबर है कि इस शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और फहमान खान (Fahmaan Khan) के नाम की चर्चा हो रही है.

हर्षद के कमबैक को लेकर फैंस एक्साइटेड

फिलहाल ये शो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स लीड कास्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं. Indiaforums की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक्टर से अभी मेकर्स की बात चल रही है, किसी को भी अभी शो के लिए कंफर्म नहीं किया गया है. लेकिन हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

बता दें कि एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट सीरियल में काम किया है. उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. हर्षद की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं. ऐसे में अगर वो मुक्काबाज से टीवी पर वापसी करते हैं, तो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से बिल्कुल भी कम नहीं होगा.

वहीं, फहमान खान (Fahmaan Khan) की बात करें तो उन्होंने भी अभी तक जिस भी शो में काम किया है, उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया है. ऐसे में इस दोनों एक्टर्स के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अब ये देखना काफी मजेदार होगा कि आखिर मेकर्स किस एक्टर को लीड के तौर पर कास्ट करते हैं.