कानपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 4 बाइक सवारों को ठोकर मार दी. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- प्यार के लिए सारी हदें पार! प्रेमी से शादी कराने की जिद में टंकी पर चढ़ी युवती, 2 घंटे किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…
बता दें कि घटना बिल्हौर के शिवराजपुर में दुबियाना अंडरपास के ऊपर हाइवे पर उस वक्त घटी, जब 4 बाइक सवार अपनी भांजे के तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ.
इसे भी पढ़ें- हम उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जनगणना को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भिजवाया. वहीं तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान विनोद निषाद (45), रामनारायण (52) और पियूष निषाद (11) के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

