कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक गांव में मजाक-मजाक में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने अपने ही भतीजे पर बंदूक तान दी। गोली मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिरोल थाना क्षेत्र की है। जिसकी शिकायत भतीजे ने पुलिस थाने में की है। वहीं पुलिस ने अब फरियादी की शिकायत पर चाचा के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

दरअसल, ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के सिरोल गांव में रहने वाले पड़ोसी रिश्तेदार भतीजे नरेश गुर्जर और चाचा देबू उर्फ देवेंद्र गुर्जर के बीच हुआ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों चाचा भतीजे के बीच जमीन संबंधित बात पर हंसी-मजाक चल रहा था। लेकिन देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि नौबत बंदूक तक आ गई। आरोप है कि चाचा देबू उर्फ देवेंद्र गुर्जर ने गुस्से में आकर अपने भतीजे नरेश गुर्जर पर बंदूक तान दी।

ये भी पढ़ें: ASI ने सब इंस्पेक्टर पर पिस्टल तान दी मारने की धमकीः SP ने किया लाइन हाजिर, इधर छठवीं की छात्रा का अपहरण का प्रयास

फायरिंग का भी आरोप

इतना ही नही, भतीजे को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स हाथ में बंदूक लेकर दूसरे को धमका रहा है। वहीं फरियादी नरेश गुर्जर का आरोप है कि चाचा ने उसे धमकी देने के साथ-साथ फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौतः आत्महत्या या कोई हादसा, जांच में जुटी पुलिस

चाचा के खिलाफ केस, तलाश जारी

फरियादी नरेश गुर्जर ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर की है। वहीं सिरोल थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत और वीडियो के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन रिश्तों में बढ़ती दूरियां और छोटी बात पर बंदूक उठ जाने की घटनाएं चिंताजनक बन रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m