कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में खाकी वर्दी ने खाकी वर्दी वाले पर ही पिस्टल तान देने का मामला सामने आया है, तिघरा थाने में पदस्थ पुलिस ASI ने सब इंस्पेक्टर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस गंभीर अनुशासनहीनता पर ग्वालियर SP ने सख्त एक्शन लेते हुए ASI के साथ ही दो सिपाहियों को निलंबित किया है। वहीं घटना की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है।
ASI के गुस्से का पारा बढ़ गया
दरअसल तिघरा थाने में पदस्थ एएसआइ फिरोज खान और दारोगा महेंद्र कुशवाह के बीच हुए विवाद का यह मामला है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है,उसके मुताबिक थाने में दोनों के बीच शुरू हुआ मुंहवाद इतना आगे बढ़ गया कि, ASI ने सब इंस्पेक्टर पर पिस्टल तान दी। ASI के गुस्से का पारा इतना बढ़ गया कि उसने पिस्टल दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौतः आत्महत्या या कोई हादसा, जांच में जुटी पुलिस
विभागीय जांच के आदेश
इस पूरे विवाद में सिपाही कमल रावत और रवि गुर्जर का नाम भी सामने आया है, दोनों के बीच हुए विवाद की वजह एक बैटरी चोरी मामले की जांच को लेकर होना बताया गया है। थाने में हुई इस अनुशासनहीनता पर तिघरा थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंसाना ने एसएसपी धर्मवीर सिंह को पूरी घटनाक्रम की रिपोर्ट दी गई। जिसके बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने एएसआई फिरोज खान, सिपाही कमल रावत और सिपाही रवि गुर्जर को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए है।
मध्य प्रदेश में फिर चढ़ा पारा: नर्मदापुरम सबसे गर्म; दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी
स्कूल छात्रा का अपहरण का प्रयास
छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण का प्रयास भी मामला सामने आया है। स्कूल बस से उतरकर घर की ओर जाने के दौरान कार सवार बदमाशो ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने से बदमाश डरकर भाग गए। घर पहुंच छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। गालव नगर में रहने वाले छात्रा के पिता विक्रमादित्य प्रधान ने थाने में मामले की शिकायत की है।अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी है।


