एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में वो अदिवी शेष (Adivi Sesh) के साथ नजर आई हैं. ये फिल्म 7 दिनों में देश में महज ₹27.05 करोड़ कमा पाई है. इस फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान मृणाल जो कहा है उससे सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. प्रमोशन के दौरान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardaar 2) का जिक्र करते हुए कहा कि उन्‍हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि मेकर्स एक उम्रदराज सीनियर एक्‍टर को उनका पति बना देंगे. मेकर्स ने उनके बेहद अहम सीन्‍स के काटे हैं, जिस वो काफी निराश हैं.

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardaar 2) को जय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्‍ट किया था. इस फिल्‍म में मृणाल ने राबिया अख्‍तर का किरदार निभाया था, जिनके अलग हो चुके पति के रोल में चंकी पांडे (Chunky Panday) थे. दोनों के बीच उम्र बात करें तो चंकी और मृणाल में 30 साल का अंतर है. यही नहीं, फिल्‍म में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के अपोजिट अजय देवगन (Ajay Devgn) लीड रोल में थे. वह भी एक्‍ट्रेस से 24 साल बड़े हैं.

फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन के दौरान मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने बात करते हुए कहा, ‘मुझे पता नहीं था कि कोई बहुत सीनियर एक्टर मेरे पति का रोल निभाएगा. क्योंकि इससे मेरा… यह वह नहीं था जिसकी मुझे फ‍िल्म से उम्मीद थी. इसलिए, वहां मैं थोड़ी निराश हुई. क्योंकि मेरा भरोसा डगमगा गया था. लेकिन आपको पता है, मुझे कोई पछतावा नहीं है. मुझे पता नहीं था कि मेरे दो अहम सीन एडिटिंग टेबल पर ही काट दिए जाएंगे. जैसे, मेरे और रोशनी के बीच एक बहुत ही प्यारा सीन था.’

मृणाल ने बताया क्‍या था वो इमोशनल सीन

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने आगे सीन के बारे में कहा, ‘असल में फिल्‍म में वह मेरी बहन की बेटी है और कहानी में मेरी बहन की मौत हो जाती है. यह बस कहानी का हिस्सा है. मैं उसकी भलाई के लिए अपनी निजी जिंदगी कुर्बान कर देती हूं. वह कहती है – अच्छा है कि मेरी कोई मां नहीं है, मेरे पास तुम हो. मैं दुआ करती हूं कि हर लड़की को तुम्हारे जैसी मां मिले, भले ही तुमने मुझे जन्म न दिया हो. लेकिन जिस तरह से तुमने मेरा ख्याल रखा है… एडिटर्स ने कहानी यह वाला हिस्सा ही फ‍िल्म से गायब कर दिया.’ हालांकि, मृणाल ठाकुर ने यह भी कहा कि अपनी इस निराशा के बावजूद फिल्‍म की टीम के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं.

मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के लिए आगे आने वाला वक्‍त बहुत व्‍यस्‍त रहने वाला है. बीते दिनों जहां उनकी ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दो दीवाने सहर में’ रिलीज हुईं, वहीं अब उनकी ‘डकैत’ सिनेमाघरों में आई है. आगे उनके पास वरुण धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पूजा मेरी जान’ जैसी फ‍िल्में पाइपलाइन में हैं. वह इसके अलावा अल्‍लू अर्जुन और एटली की फिल्‍म ‘राका’ में भी नजर आएंगी.