Raghav Chadha: कैसे मिलती है Z सिक्योरिटी, इसके लिए कितना पैसा करना होता है खर्च?

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सुरक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच 'Z श्रेणी' की सुरक्षा चर्चा में है.

आइए जानें इस सुरक्षा के लिए आखिर कितने रुपये खर्चा करने होते हैं.

भारत में सुरक्षा व्यवस्था को कई श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें 'Z' श्रेणी को दूसरा सबसे मजबूत सुरक्षा घेरा माना जाता है.

इस सुरक्षा कवर के तहत संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा में कुल 22 जवान तैनात रहते हैं.

Z श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति को न केवल जवानों का पहरा मिलता है, बल्कि उन्हें एक एस्कॉर्ट कार भी मुहैया कराई जाती है.

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में Z श्रेणी की सुरक्षा का मासिक खर्च लगभग 15 से 20 लाख रुपये के बीच होता है.

वहीं, Z+ सुरक्षा के लिए यह आंकड़ा 40 से 50 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है.