एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन और राइटर-फिल्ममेकर शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) से सगाई कर ली है, और यह खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है. शाहीन के इस पोस्ट को उनके चाहने वालों का बहुत प्यार मिल रहा है, और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.

बता दें कि शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने की जानकारी दिया है. शेयर किए गए फोटो में उनकी एंगेजमेंट रिंग भी साफ दिखाई दे रही है, जिससे फैंस को उनकी सगाई की पुष्टि हो रही है.
अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने कैप्शन में लिखा- “हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया.” इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों से बधाई मिल रही है.
कौन है ईशान मेहरा
राइटर और फिल्ममेकर शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) एक स्पोर्ट्स और फिटनेस कोच हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं. वहीं शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) एक राइटर और फिल्ममेकर हैं. वह आलिया भट्ट के साथ प्रोडक्शन कंपनी “इटरनल सनशाइन” की को-फाउंडर भी हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

