कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़।हरियाणा के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) में प्रबंधन और छात्रों के बीच चल रहा विवाद अब पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। मामला विश्वविद्यालय की चारदीवारी से निकलकर सीधे सत्ता के गलियारों तक पहुंच गया है, जहां जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

BJP का पलटवार: “मर्यादा भूल रहे JJP नेता”
बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय चौटाला पर निशाना साधा गया। बयान में कहा गया कि जो व्यक्ति न विधायक है और न सांसद, वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि JJP नेता पहले विश्वविद्यालय में माहौल बिगाड़ते हैं और फिर “सस्ती TRP” के लिए बयानबाजी करते हैं। साथ ही कहा गया कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

JJP का हमला: सरकार पर उठाए सवाल
वहीं जननायक जनता पार्टी की तरफ से भी सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखे सवाल उठाए गए हैं। पार्टी नेताओं का आरोप है कि GJU विवाद को सही तरीके से संभालने में सरकार विफल रही है और छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है।

सियासी पारा हाई, विवाद और गहराया
GJU का छात्र-प्रबंधन विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। एक तरफ जहां बीजेपी मुख्यमंत्री की छवि और कार्यशैली का बचाव कर रही है, वहीं JJP सरकार को घेरने में जुटी है।

JJP की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस
JJP के शीर्ष आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में 3 बजे इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है।