Lifestyle Desk : गर्मी के मौसम में त्वचा जल्दी डल, ऑयली और थकी हुई दिखने लगती है. ऐसे में बहुत से लोग स्किन को रिफ्रेश करने के लिए पार्लर जाके महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं. लेकिन घर पर भी कुछ आसान तरीकों से आप अपने स्किन की चमक को वापस ला सकते हैं, और इसके लिए आप प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं. आपकी स्किन को ठंडक, निखार और पोषण देने में फूल बहुत अच्छे से काम आयेंगे. आज हम आपको 5 ऐसे फूल के बारे में बतायेंगे जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

गुलाब
गुलाब स्किन के लिए सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है. इसमें नैचुरल टोनिंग गुण होते हैं. त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश बनाता है. गुलाब जल से पोर्स टाइट होते हैं. कैसे इस्तेमाल करें- रोजाना गुलाब जल को फेस मिस्ट या टोनर की तरह लगाएं.
गेंदा
गेंदा एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. पिंपल्स और एक्ने में मददगार साथ ही स्किन इरिटेशन को शांत करता है. कैसे इस्तेमाल करें- गेंदा के फूलों का पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह लगाएं.
चमेली
चमेली त्वचा को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बनाती है. ड्राय स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और स्किन को स्मूद और ग्लोइंग बनाती है. कैसे इस्तेमाल करें- चमेली के तेल की कुछ बूंदें अपने मॉइस्चराइज़र में मिलाकर लगाएं.
गुड़हल
गुड़हल को “बोटॉक्स प्लांट” भी कहा जाता है. ये एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है और स्किन को टाइट और यूथफुल बनाता है. कैसे इस्तेमाल करें- गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर फेस पैक में इस्तेमाल करें.
लैवेंडर
लैवेंडर स्किन को रिलैक्स और बैलेंस करता है. ये ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है और स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है. कैसे इस्तेमाल करें- लैवेंडर ऑयल की 1-2 बूंदें फेस सीरम में मिलाकर लगाएं.
ध्यान रखने वाली बातें
- किसी भी फूल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- ज्यादा सेंसिटिव स्किन पर डॉक्टर की सलाह लें.
- हमेशा ताजे और साफ फूलों का ही उपयोग करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

