साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ (Pati Patni Aur Woh) का जल्द ही सिक्वल आने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do) की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म के रिलीज की नई डेट 15 मई 2026 तय की गई है. इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है.

बता दें कि इस फिल्म में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर आने वाले हैं. हाल ही में खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के नए रिलीज डेट का ऐलान किया है. इस पोस्टर में आयुष्मान एक चीते के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और उन्हें जाल में फंसे देखा जा सकता है, जबकि चीता बाहर आजाद है.
एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘शिकारी खुद हो गया शिकार. अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे. हो जाओ ‘पति पत्नी और वो दो’ के लिए तैयार. क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.’
ये होगी फिल्म की स्टारकास्ट
ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do) में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अलावा रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है
क्यों पोस्टपोन हुई थी ये फिल्म
बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को टालने पर मेकर्स ने कहा था कि उन्होंने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और वे जल्दबाजी में कुछ खराब नहीं करना चाहते. वे चाहते हैं कि वे सभी काम पूरे करने के बाद ही मूवी को रिलीज करें. ताकि लोगों के एंटरटेनमेंट में कोई कमी न हो. इसलिए उन्होंने मूवी की रिलीज को टाल दिया गया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

