कृष्ण कुमार सैनी , चंडीगढ़। हरियाणा में प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने HCS (प्रारंभिक) परीक्षा–2025 और NEET परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

26 अप्रैल: HCS परीक्षा में 93 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित HCS (प्रारंभिक) परीक्षा 26 अप्रैल को होगी, जिसमें 93,696 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 8 जिलों में 337 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

निष्पक्षता के लिए खास इंतजाम:
आधार आधारित Biometric (बायोमेट्रिक पहचान)
हर केंद्र पर CCTV निगरानी
कड़े सुरक्षा प्रबंध

3 मई: NEET परीक्षा भी फोकस में
इसके साथ ही 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए भी सभी जिलों को पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्य सचिव ने साफ कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी एजेंसियां आपसी समन्वय से काम करें।