कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- बीजेपी नेता का ‘हवसी’ बेटा! मां-बेटी को अकेला पाकर पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे ने किया गंदा काम, अब खाकी सिखाएगी सबक

बता दें कि घटना बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज बाजार के आगे विशेसरपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब वैसपार गांव निवासी बटोही सोनकर का 19 वर्षीय बेटा रोहन सोनकर घर से बाजार दवा लेने गया था. दवा लेकर वापस घर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए.

इसे भी पढ़ें- LOVE कम, LUST ज्यादा! होटल में बंधक बनाकर प्रेमी ने 15 दिन तक महिला से किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल

घटना में रोहन की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है.