कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा नगर निगम चुनावों से पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा ऐलान करते हुए अंबाला और सोनीपत के मेयर प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। पार्टी ने इन सीटों पर अपने मजबूत चेहरों को मैदान में उतारा है।
ये बने कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार
अंबाला (BCB महिला सीट): कुलविंदर कौर
सोनीपत: कमल दीवान (पूर्व विधायक)
पार्टी प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगी है।
कांग्रेस का भरोसा, जीत का दावा
पार्टी ने दोनों उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि वे कांग्रेस की रीति-नीति और जनकल्याणकारी सोच को जनता तक पहुंचाएंगे। शीर्ष नेतृत्व का यह भरोसा उनकी कर्मठता और जनसेवा के प्रति निष्ठा का प्रमाण है।
चुनावी माहौल गरम
नगर निगम चुनावों को लेकर अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद बाकी दलों की रणनीति पर भी नजर टिकी है।


