गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास रविवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती हैं और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें युद्ध स्तर पर जारी हैं।

दमकल विभाग की गाड़ियां तैनात और स्थानीय लोगों में दहशत

आग की यह घटना स्कूल के बिल्कुल करीब हुई है जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार लपटों पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि इसे आबादी वाले क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।