सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश की सिंगरौली की सड़कों पर मनमानी नहीं चलेगी! जिला प्रशासन ने आदर्श परिवहन मॉडल लागू कर दिया है। जिसमें नियम तोड़ने वालों के लिए साफ संदेश है कि या तो सुधर जाओ, या कार्रवाई के लिए तैयार रहो।
सिंगरौली में परिवहन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 10 बिंदुओं की सख्त कार्ययोजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक का बेटा थाने में तलब: पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए दिनेश लोधी, अब भी MLA पुत्र का रसूख बरकरार
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (National Green Tribunal) के मानकों के अनुसार, अब हर वाहन के लिए PUC अनिवार्य होगा। बिना फिटनेस, बिना बीमा और बिना परमिट वाले वाहनों का सड़क पर चलना पूरी तरह बंद किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। नशे में ड्राइविंग करने वालों के लिए जीरो टॉलरेंस यानी सीधे सख्त सजा। स्पीड लिमिट तोड़ने वालों पर अब स्पीड गन और कैमरों से नजर रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें: मौत का टैंकर: पेंट करने उतरे मजदूरों का घुटा दम, मौके पर ही थमी सांसें
सार्वजनिक परिवहन में भी बड़ा बदलाव
बस और ऑटो अब तय रूट और स्टॉप पर ही चलेंगे। ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगेगी। खास तौर पर खुले में सरिया, कबाड़ और खतरनाक सामान ढोने वाले पिकअप वाहनों पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ऑनलाइन सिस्टम के जरिए चालान, परमिट और फिटनेस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा। वहीं, अधिकारियों को वर्दी में अनुशासन के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

