गोरखपुर. यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में शनिवार को गर्मी से राहत पाने के लिए राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्त तेज बहाव में बह गए थे. घटना के बाद मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चला रही थी, लेकिन तीनों की लाश शनिवार को नहीं मिल सकी थी. वहीं रविवार को फिर से गोताखोरों ने ढूंढना शुरू किया तो तीनों युवक की लाश बरामद हुई.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता ही बना जी का जंजालः पेड़ में फंदा लगाकर पिता ने की बेटे की हत्या, कत्ल का कबूलनामा सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न

बता दें कि पूरा मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव का है. भीषण गर्मी की वजह से 3 दोस्त राप्ती नदी में नहाने के लिए पहुंचे. नहाते वक्त मस्ती-मस्ती में तीनों गहरे पानी में चले गए और तीनों नदी की तेज बहाव में बह गए थे. तीनों को बहता देख वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया था. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.

इसे भी पढ़ें- बाप, बेटियां और खूनीखेलः पिता ने गला रेतकर जुड़वा बेटियों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद ने ही बुलाई पुलिस, दहला देगी कत्ल की दास्तां

जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलवाया था. नदी में तेज बहाव होने के कारण तीनों युवकों का पता नहीं चल रहा था. हालांकि, रविवार को तीनों की लाश बरामद कर ली गई. मृतकों की पहचान अभय यादव उर्फ बंटी (20), शिव साहनी (20) औऱ शुभम यादव (19) के रूप में हुई है.