रोहतक। जिले के गांव रिठाल फोगाट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बबलू की पत्नी के रूप में हुई है। दरअसल महिला रात को पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह के लेडीज संगीत कार्यक्रम में गई थी। इसी बात से उसका जेठ जसबीर नाराज था।
जब महिला घर लौटी तो जसबीर ने छोटी सी बात पर विवाद शुरू किया और वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहतक के डेड हाउस में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मैदानी सूत्रों के अनुसार पुलिस अब मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

