कुरुक्षेत्र। हरियाणा के Kurukshetra के प्रेम नगर इलाके में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी ने पहले अपनी तीन साल की बीमार बच्ची को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में तीनों के शव फंदे से लटके मिले, जबकि कमरा अंदर से बंद था।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पास में रहने वाले एक रिश्तेदार के मोबाइल पर मृतक Jitendra का भेजा हुआ मैसेज आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

तीनों के शव फंदे पर लटके मिले
सूचना मिलते ही कृष्णा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ बलजीत सिंह और डीएसपी सुनील कुमार ने टीम के साथ कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर करीब 32 वर्षीय जितेंद्र, उसकी 30 वर्षीय पत्नी Yukta और उनकी तीन साल की बेटी Madhavi के शव फंदे से लटके हुए मिले।

पुलिस ने तीनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


बेटी थी पैरालाइज्ड

जितेंद्र अंबाला पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता था। उसकी पत्नी हाउसवाइफ थी। बताया जा रहा है कि उनकी तीन वर्षीय बेटी पैरालाइज्ड थी जिससे वह दोनों काफी परेशान रहते थे और इसी वजह से ही उन्होंने यह कदम उठा लिया।

जितेंद्र मूल रूप से करनाल के सीकरी गांव के रहने वाले हैं और करीब 15 वर्षों से यहां प्रेम नगर में रह रहे हैं। जितेंद्र के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस में थाना प्रभारी रहे हैं जिनकी कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जितेंद्र का एक भाई कई वर्षों से कनाडा में रह रहा है।