कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नागरिकों की राजस्व सेवाओं से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब Citizen Helpdesk (नागरिक हेल्पडेस्क) के जरिए शिकायत करना और उसका स्टेटस ट्रैक करना बेहद आसान हो गया है।
किन समस्याओं पर कर सकते हैं शिकायत?
यदि तहसीलों में फाइलों की देरी हो रही हो, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में तकनीकी दिक्कतें आ रही हो, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याएं हो या फिर भ्रष्टाचार या उत्पीड़न के मामले हो तो अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
कैसे करें शिकायत?
आप अपनी शिकायत विभाग द्वारा जारी फोन नंबर 0172-2711693 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। आप ईमेल भेजकर भी शिकायत दर्ज करा सकते है।
[email protected]
सबसे बड़ी खासियत
इसमें सबसे बड़ी खासियत ये है कि शिकायत दर्ज होते ही आपको एक Unique ID (यूनिक नंबर) मिलेगा। उसी यूनिक नंबर से आप अपनी शिकायत की Real-time Tracking (रीयल-टाइम ट्रैकिंग) कर सकेंगे।
विभाग ने दावा किया है कि शिकायत का 48 घंटे में समाधान होगा। विभाग के मुताबिक अब जनता को न भागना पड़ेगा, न फाइलों के पीछे दौड़ना पड़ेगा बल्कि सिस्टम खुद जवाब देगा!

