बदायूं. बीती रात के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसा इतना भयानक था कि मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- BJP का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे… बिजली समेत कई मुद्दों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, हेराफेरी का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान
बता दें कि घटना उघैती थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर स्टेट हाइवे पर उस वक्त घटा, जब कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर इस्लामनगर के समदपुर गांव एक शादी समारोह में भात लेकर जा रहे थे. इसी दौरान तेज ऱफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई. घटना के वक्त ट्रॉली में 35 लोग सवार थे. सभी ट्रॉली नीचे दब गए. जिसके बाद मौके चीख-पुकार मच गई. लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- UP Board Result 2026: जल्द जारी होने वाला है 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, छात्र यहां से चेक कर सकेंगे नतीजा…
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान हरदीप और उसकी छह माह की बेटी बेबी के रूप में हुई है. 9 घायलों का इलाज जारी है. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

