शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम हाउस के पास लूट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस आयुक्त ने श्यामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू को हटा दिया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर नीलम पटवा को TI का प्रभार दिया गया है। उनके पति मनोज पटवा निशातपुरा के टीआई (TI) है।
इंदौर नगर निगम वंदे मातरम विवादः आज कमेटी के सामने पेश होंगी पार्षद फौजिया अलीम और रुबीना खान
डॉक्टर की आंखों में मिर्ची झोंक कर लूट
बता दें कि बीते दिनों डॉक्टर की आंखों में मिर्ची झोंक कर लूट की बड़ी वारदात हुई थी। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा और आरोपी को गिरफ्तार भी कर चुकी है। हाई सिक्युरिटी जोन में लूट की घटना होने के बाद भी पुलिस को तत्काल आरोपी की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ना था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को नहीं पकड़ा।
बीजेपी विधायक के जज को फोन करने का मामलाः संजय पाठक को नहीं मिली राहत, आज हाईकोर्ट में सुनवाई
दोषी टीआई को माना जाएगा
पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी कर थाना प्रभारी संधू को लाइन हाजिर किया है। कुछ दिन पहले इसी थाने इलाके में हवाला कांड के पैसों की लूट भी हुई थी। कमिश्नर ने साफ किया कि क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने का दोषी टीआई को माना जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

