कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। EXCLUSIVE: आजाद समाज पार्टी नेता दामोदर यादव के भगवान परशुराम को लेकर दिए विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। ऐसे में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने दामोदर यादव को एक बॉक्स कोरियर किया है। बॉक्स में याददाश्त को मजबूत करने, भूलने की बीमारी को दूर करने समेत दिमागी गर्मी को खत्म करने जुड़ा सामान भेजा गया है। इसके साथ ही आराम न मिलने पर देश के टॉप 05 मनोचिकित्सक से पूरा इलाज करवाने का भी ऐलान किया है।

दरअसल, परशुराम जयंती से पहले दामोदर यादव ने सिवनी मालवा में विवादित बयान दिया। भीमराव अंबेडकर की यात्रा जनसभा कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान दामोदर यादव ने मंच से कहा है कि “मैं सिर्फ बाबा साहब को जानता हूं, लेकिन परशुराम कौन है ? मैं नहीं जानता हूं” इसके बाद से ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी देखी जा रही है। यही वजह है कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रूद्र शर्मा ने दामोदर यादव को एक बॉक्स कोरियर किया है।

ये भी पढ़ें: भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,’ सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य

इस बॉक्स के अंदर अखरोट, बादाम, गुलाब शरबत, याददाश्त बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा शंखपुष्पी के साथ एक पत्र और भगवान परशुराम की जीवनी किताब भेजी है। रूद्र शर्मा का कहना है कि बॉक्स में जो भी सामान भेजा है, इसके जरिए दामोदर यादव की बुद्धि तेज और याददाश्त मजबूत होगी। उनकी भूलने की बीमारी दूर करने का भी आयुर्वेद इलाज भेजा गया है। इलाज के साथ ही भगवान परशुराम की जीवनी पुस्तक भी भेजी है, जिसको पढ़कर वह हमेशा भगवान परशुराम को याद रख पाएंगे। यदि इस इलाज से भी कोई राहत दामोदर यादव को नहीं मिली तो, वह कहेंगे तो देश के टॉप फाइव मनोचिकित्सकों से उनका इलाज भी अपनी तरफ से करवाएंगे। जो भी खर्चा आएगा ब्राह्मण समाज उसको उठाएगा।

ये भी पढ़ें: अमजद खान बने रामदास: भगवान परशुराम जयंती पर अपनाया सनातन धर्म, कहा- मैं पहले से महाकाल का भक्त हूं

आपको बता दें कि दामोदर यादव इससे पहले सनातन, धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य मामलों पर बयानों को लेकर विवादों में रहे है। ऐसे अब भगवान परशुराम को लेकर दिए बयान के बाद देश भर में ब्राह्मण समाज समेत सवर्ण समाज मे नाराजगी देखी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m