बांदा. अक्सर सुनने और देखने को मिलता है कि शोले पिक्चर में धर्मेंद( वीरू) अपनी प्रेमिका बसंती (हेमा मालिनी) से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए मोबाइल के टावर पर चढ़कर घंटो हाईवोल्टेज ड्रामा किया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढे़ें- BJP का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे… बिजली समेत कई मुद्दों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, हेराफेरी का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान

बता दें कि पूरा मामला बबेरू कस्बे के कमासिन रोड का है. जहां एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान टावर पर चढ़े युवक ने पुलिस को देखकर चिल्लाने लगा. युवक ने पुलिस से कहा, साहब, मेरी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दीजिए, वरना मैं नीचे नहीं उतरूंगा. मैं उसके बिना नहीं जी सकता. वो भी मुझसे बहुत प्यार करती है.

इसे भी पढ़ें- इतना सामान्य ज्ञान नहीं तो प्रदेश क्या चलाएंगे… CM योगी के GK को लेकर अखिलेश यादव का तंज, जानिए ऐसा क्यों कहा?

युवक ने पुलिस को ये भी बताया कि दोनों एक-दूसरे बहुत प्यार करते हैं. साथ रहने के लिए एक बाद दोनों घर से भागे भी थे. वहीं अब प्रेमिका के परिजन उसकी शादी कहीं और फिक्स कर रहे हैं. वह उसकी शादी नहीं होने देना चाहता. युवक की बात सुनकर पुलिस ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की. घंटों ड्रामा करने के बाद पुलिस की बात मानकर युवक टावर से नीचे उतरा. युवक को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया है.