संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सम्मान भोपाल के लोक भवन में आयोजित विशेष निधि प्रबंधन समिति की 25वीं वार्षिक बैठक में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की।

वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य 3,52,100 रुपये के मुकाबले आलीराजपुर ने 9,53,100 रुपये से अधिक राशि एकत्रित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिले की इस उपलब्धि को देखते हुए सिविल सेवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कलेक्टर नीतू माथुर को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: 6 हजार वर्गफीट जमीन से हटाए जा रहे 6 मकान, 20 अवैध निर्माण चिन्हित

कलेक्टर नीतू माथुर ने इस अवसर पर कहा कि देश के सैनिकों के बलिदान के सामने यह योगदान बहुत छोटा है, लेकिन यह नागरिकों की कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साहस और त्याग के कारण ही हम सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा, ताकि उन्हें सम्मान और सहयोग मिलता रहे। आलीराजपुर की यह उपलब्धि न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है, जो समाज में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m