मैनपुरी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा-साले को चपेट में ले लिया. घटना में दोनों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘जान’ के जोखिम में जिंदगी! प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़कर घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस को जो वजह बताई जानकर रह जाएंगे दंग

बता दें कि घटना थाना बेवर क्षेत्र काली नदी के पास घटी है. जीजा-साला रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गए थे. वापसी के दौरान तेज रफ्तार ने ठोकर मार दी. घटना में दोनों की मौके पर ही जान चल गई. वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- मकान, विवाद और मौत का खेलः पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, पूरा मामला जानकर सिहर उठेगी रूह

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय विपिन कुमार (जीजा) 25 वर्षीय राजू कश्यप (साला) के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चलाक की तलाश कर रही है. शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.