Business Desk – Share Market Update : सेंसेक्स 22 अप्रैल को 78,500 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 700 अंकों (0.95%) की गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी भी 200 अंकों (0.79%) की गिरावट के साथ 24,400 के स्तर से नीचे आ गया है. आज के ट्रेडिंग सत्र में IT शेयरों पर सबसे ज़्यादा बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है.

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. KOSPI (दक्षिण कोरिया) 6,377 पर बंद हुआ, जिसमें 11 अंकों (-0.07%) की गिरावट दर्ज की गई. Hang Seng (हांगकांग) 26,137 पर बंद हुआ, जिसमें 350 अंकों (-1.32%) की गिरावट दर्ज की गई. इसके विपरीत, Nikkei (जापान) 59,569 पर बंद हुआ, जिसमें 211 अंकों (0.35%) की बढ़त दर्ज की गई.

21 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में गिरावट

21 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली. Dow Jones 49,149 पर बंद हुआ, जिसमें 293 अंकों की गिरावट आई. Nasdaq 24,260 पर बंद हुआ, जिसमें 144 अंकों की गिरावट आई. S&P 500 7,064 पर बंद हुआ, जिसमें 45 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बाजार से पूंजी निकाली और लगभग 1,919 करोड़ के शेयर बेचे. इससे पहले, सोमवार को भी उन्होंने 1,060 करोड़ की बिकवाली की थी. बिकवाली के इस हालिया दौर ने पिछले सप्ताह तीन दिनों में जमा हुई बढ़त को खत्म कर दिया है, जिस दौरान उन्होंने बाजार में 1,731 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की थी.

मंगलवार को सेंसेक्स 1,264 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ

21 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 753 अंक (0.96%) चढ़कर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी भी 212 अंक (0.87%) बढ़कर 24,577 पर पहुंच गया. ट्रेडिंग सत्र के दौरान, निफ्टी FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई.