चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एक जज को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्यवाही उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में की गई है. जज को सस्पेंड करने के साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से हरियाणा भेज दिया है. वहीं इस मामले में जज ने कहा है कि उनके विडियो को तोड़मरोड़ा गया है. इस सस्पेंशन के दौरान वह हरियाणा के उसी जिले में रहेंगे.
चीफ जस्टिस ने कही बड़ी बातचीफ जस्टिस की ओर से जारी इस आर्डर में कहा गया कि उन्हें पता लगा है कि कुछ दिनों से एक जज की आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है. इसलिए हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जज को ही निलंबित कर दिया.जज ने दिया अपना तर्कइस पूरे मामले में जज का कहना है कि उन्हें आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही थी.

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत भी दी थी. इससे पहले जज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ समय पहले उनका मोबाइल खो गया था, जिसमें उनके परिवार की तस्वीरें, वीडियो और स्क्रीन रिकार्डिंग थीं. जज का कहना था कि आरोपित ने उनकी वीडियो एडिट या मैनिपुलेट कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है, शिकायत के बाद ही पुलिस ने रोहतक के एक वकील मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है.
- 2006 Malegaon Blast: हाईकोर्ट ने ट्रायल को रोकते हुए 4 को किया बरी, कहा- केस अब डेड एंड मोड़ पर; सच्चाई तक पहुंचना नामुमकिन
- अंबाला में हड़कंप: आर्मी स्कूल और KV समेत 7 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
- ‘नीतीश के आशीर्वाद से चल रही सम्राट सरकार’, विश्वास मत हासिल करने से पहले डिप्टी CM का बड़ा बयान
- बंगाल में वोटिंग के बीच बवाल जारी : BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, भीड़ ने तोड़े कांच ; पुलिस ने दर्ज की शिकायत
- सोनीपत में कांग्रेस की उतरी साख: मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने ऐन वक्त पर छोड़ा मैदान, जानें क्या है वजह?

