मुकेश सेन, टीकमगढ़। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग के वनरक्षक अरुण अहिरवार को ₹5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
यूपी के व्यापारी ने की थी शिकायत
उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी लकड़ी व्यापारी अरबाज खान ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वनरक्षक ने गाड़ी छोड़ने और काम करने देने के एवज में पहले ₹20 हजार रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा ₹10 हजार में तय हुआ। लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पहली किश्त के रूप में ₹5 हजार लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
लंबे समय से कर रहा था वसूली
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी वनरक्षक लंबे समय से वाहन चालकों और छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहा था। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल लोकायुक्त टीम मौके पर मौजूद है और कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

