शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को हराया नहीं जा सकता।
गुरुवार (23 अप्रैल) को उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी और केंद्र की उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में एक तरह की ‘गुंडागर्दी’, हजारों जवानों में वहां उतारा, मुझे तो लगता है वहां वोटर्स कम और पुलिस ज्यादा हो गए हैं.
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने दावा किया तमिलनाडु में स्टालिन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फिर से बनने जा रही है. आप ममता बनर्जी को हरा नहीं सकते। पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ जीतना न सिर्फ मुश्किल है, बल्कि नामुमकिन है। यह बात अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा को पता है। यहां तक कि मुख्य चुनाव आयुक्त भी इससे वाकिफ हैं। इसीलिए वे पश्चिम बंगाल पर पूरी तरह से नियंत्रण कर रहे हैं.
संजय राउत ने कहा, “लगभग पूरा चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया है. चुनाव आयोग के दफ्तर पर मुझे बीजेपी का झंडा दिख रहा है. सब जगह पर कोशिश की गई कि ममता दीदी चुनाव न लड़ें, हार जाएं. लेकिन ये मुमकिन नहीं है. पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस के साथ है.”
इसके आगे उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकारें कितनी भी कोशिश करें, मुझे तो पूरा विश्वास है कि तमिनलाडु में स्टालिन जी और पश्चिम बंगाल में ममता दीदी पूरे बहुमत से फिर एक बार सत्ता पर आ रहे हैं.”
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी और तमिलनाडु में 56.81 फीसदी मतदान हुए हैं.
शिवसेना यूबीटी सांसद ने ये भी कहा, “पश्चिम बंगाल में जो चाहे खा सकते हैं, किसी प्रकार का बंधन नहीं है. मैंने देखा है. हम जाते रहते हैं. अमित शाह चुनाव आता है तो जाते हैं. पूरा देश कोलकाता में जाता है. मुंबई के लोग भी जाते हैं. लोग वहां बहुत खुश हैं. अमित शाह अपनी चिंता करिए कि असम में क्या हो रहा है.”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

