शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर आखिरकार फैसला हो गया है। राज्य सरकार ने विभिन्न आयोगों में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रामलाल रौतेल को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
READ MORE: Exclusive: संघ विचारधारा के विस्तार में अब नारी शक्ति, किशोरी विकास वर्ग से नई इबारत की ओर
वहीं आयोग में दो सदस्यों के रूप में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण आयोगों में भी नियुक्तियां की गई हैं। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में कैलाश जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महिला आयोग की कमान रेखा यादव को दी गई है। बाल संरक्षण आयोग में भी नियुक्ति करते हुए डॉ. निवेदिता शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।
READ MORE: बड़ी खबरः MP के 5 लाख संविदा कर्मियों को हाईकोर्ट से राहत, नियमितीकरण और न्यूनतम वेतनमान का आदेश फिलहाल लागू, रोक की मांग खारिज
इन नियुक्तियों को प्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से इन पदों पर नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अब सरकार के इस फैसले से विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

