टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने लगातार अपने तीन सफल सीजन पूरे कर लिए हैं. इस शो की शुरुआत सिर्फ 8 एपिसोड से हुई थी. ये शो अपनी मजेदार कॉमेडी और कुकिंग के अनोखे अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर शो के ऑफ-एयर होने की खबरें भी तेजी से फैल रही थी. लेकिन शो की होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कहा कि शो कहीं नहीं जा रहा है.

शो के बंद होने की अफवाहों पर भारती सिंह ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए भारती सिंह (Bharti Singh) ने कहा कि उन्हें नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही हैं और साफ किया कि शो अभी खत्म होने वाला नहीं है, जिससे साफ है कि शो जारी रहेगा. भारती ने अपने खास स्टाइल में कहा, ‘क्या? किसने बोला एंड हो रहा है? कितनी बुरी बात बोली है… अभी लोन बाकी है भाई!’
इस शो का अपकमिंग एपिसोड काफी खास होने वाला है, क्योंकि शो में सुनीता आहूजा नजर आने वाली हैं. शो में 7 साल बाद सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का री-यूनियन देखने को मिलने वाला है. लाफ्टर शेफ शो तमिल हिट कुक विद कोमाली से इंस्पायर्ड है और अब दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है. इस शो को भारती सिंह (Bharti Singh) के साथ हरपाल सिंह सोखी (Harpal Singh Sokhi) भी होस्ट कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाती है.
इस शो में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah), अंकिका लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain), अली गोनी (Aly Goni), जन्नत जुबैर (Jannat Zubair), करण कुंद्रा (Karan Kundrra), एल्विश यादव (Elvish Yadav), निया शर्मा (Nia Sharma), सुदेश लहरी (Sudesh Lehri) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), समर्थ जुरैल (Samarthh Jurel) जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

