हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लोग भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से करीब 1.22 लाख दिव्यांगजन सीधे लाभान्वित होंगे।
परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि हरियाणा रोडवेज पहले से ही करीब 40 श्रेणियों के यात्रियों को मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करता है।
इससे पहले वर्ष 2007 में 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों को एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी, जिसे 2010 में बढ़ाकर चंडीगढ़ और दिल्ली तक लागू किया गया था। हालांकि, लंबे समय से 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले लोग भी इस सुविधा की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है।

हरियाणा रोडवेज वर्तमान में 24 डिपो और 13 सब-डिपो के जरिए लगभग 4108 बसों का संचालन करता है। ये बसें रोजाना करीब 11.38 लाख किलोमीटर चलती हैं और लगभग 6.03 लाख यात्रियों को सफर की सुविधा देती हैं।
- मौत के सफर पर तीन दोस्त : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत
- IPL 2026 RCB vs GT : बेंगलुरु की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने बनाए 81 रन, पडीक्कल की फिफ्टी
- MP के 30 हजार नर्सिंग छात्रों को झटका: हाईकोर्ट की अनुमति के बिना नहीं होंगी परीक्षाएं, 30 अप्रैल को अगली सुनवाई
- नशे के अवैध कारोबार में 1.20 करोड़ की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, दो गिरफ्तार
- योगी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव, अखिलेश ने ली चुटकी, पूछा- वो काला चश्मा…

