हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लोग भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से करीब 1.22 लाख दिव्यांगजन सीधे लाभान्वित होंगे।
परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि हरियाणा रोडवेज पहले से ही करीब 40 श्रेणियों के यात्रियों को मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करता है।
इससे पहले वर्ष 2007 में 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों को एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी, जिसे 2010 में बढ़ाकर चंडीगढ़ और दिल्ली तक लागू किया गया था। हालांकि, लंबे समय से 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले लोग भी इस सुविधा की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है।

हरियाणा रोडवेज वर्तमान में 24 डिपो और 13 सब-डिपो के जरिए लगभग 4108 बसों का संचालन करता है। ये बसें रोजाना करीब 11.38 लाख किलोमीटर चलती हैं और लगभग 6.03 लाख यात्रियों को सफर की सुविधा देती हैं।
- पेटल गहलोत कौन हैं? संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की लगाई लंका, मुंह छुपाते नजर आएं पाक पीएम शहबाज शरीफ
- रायपुर में 4 अक्टूबर को सजेगा ROLBOL Youth Conclave का मंच : केंद्रीय मंत्री चिराग, बॉलीवुड एक्टर समेत कई दिग्गज करेंगे युवाओं से संवाद
- सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- धामों की सफाई से सड़कों तक फोकस, उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने तय की 15 अक्टूबर की डेडलाइन
- HPSC DSP PMT Schedule Out: हरियाणा में डीएसपी पदों के लिए 1 अक्टूबर को फिजिकल टेस्ट, 183 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा


